May 28, 2023

Express News Bharat

Express News Bharat 24×7 National Hindi News Channel.

UP / विधानसभा उपचुनाव: 51 फीसदी मतदान, सबसे अधिक गंगोह सीट पर, व सबसे कम लखनऊ कैंट सीट पर रहा मतदान;

  • उप्र में 11 सीटों पर उपचुनाव हुए, मतदान सुबह 7 से शाम तक 6 तक हुआ,
  • 2017 में इनमें से 8 सीट पर भाजपा का कब्जा था, 109 प्रत्याशी चुनावी मैदान में,
  • रामपुर में मतदान में गड़बड़ी के आरोप में 3 बीएलओ को भी हिरासत में लिया गया,

लखनऊ.  उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर सोमवार उप चुनाव हुए। 47.05 फीसदी वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है, जो 2017 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले सात फीसदी कम है। साल 2017 में 58.67 फीसदी और साल 2012 में 56.59 फीसदी वोटरों ने मतदान किया था।

सोमवार को रामपुर में मतदान के दौरान सबसे अधिक गड़बड़ी के सामने आए। यहां पुलिस ने 3 बीएलओ और 20 पोलिंग एजेंटों को हिरासत में लिया। बीएलओ पर प्रत्याशियों की पर्चियां बांटने का आरोप है, जबकि पोलिंग एजेंट वैध पहचान पत्र नहीं दिखा पाए।

डीएम आंजनेय कुमार ने बताया हम रज़ा डिग्री कॉलेज पर थे, तभी हमने 2 लोगों को पकड़ा एक महिला एक पुरुष था। एक ने अपने आप को समाजवादी पार्टी का बताया और दूसरे ने अपने आप को भारतीय जनता पार्टी का बताया। उनसे पूछताछ की जा रही है।

धीमी रही मतदान प्रक्रिया

सोमवार सुबह सात बजे विधानसभा की 11 सीटों पर उप चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। शुरूआत में मतदान काफी धीमा रहा। रामपुर, इगलास, गंगोह, लखनऊ कैंट आदि सीटों के कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम में खराबी की सूचना आई, जिससे मतदान पर असर पड़ा।

रामपुर में तोपखाना हजरतपुर नई बस्ती गांव के मतदाताओं ने चुनाव का बहिष्कार किया। लोगों का कहना था कि बस्ती में न तो सड़क है और न ही अन्य सुविधाएं मिल रही हैं। यहां नेता जब वोट मांगने आते हैं तो सड़क और नाली बनवाने का आश्वासन देते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद भूल जाते हैं। यहां के लोगों के राशन कार्ड तक नहीं बने हैं। 

लखनऊ कैंट सीट पर सबसे कम मतदान 

सबसे अधिक मतदान सहारनपुर जिले की गंगोह सीट पर हुआ है। यहां 60.30 फीसदी वोट पड़े। हालांकि, 2017 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले करीब 11 फीसदी कम है। जबकि लखनऊ कैंट सीट पर सबसे कम मतदान 28.53 फीसदी हुआ है। 

मतदान का प्रतिशत

विधानसभा सीटें9 बजे तक मतदान% 11 बजे तक मतदान% 1 बजे तक मतदान% 3 बजे तक मतदान% 5 बजे तक मतदान % अंतिम मतदान %
गंगोह11.0030.4041.7050.5057.8060.30
रामपुर6.0015.4825.1232.7039.3144.00
इगलास9.0016.2018.9024.0033.2036.20
लखनऊ कैंट3.709.4016.1021.8527.1128.53
गोविंदनगर5.5014.0020.5024.0031.1032.60
मानिकपुर7.5018.7033.8743.4750.2752.10
प्रतापगढ़11.0019.0026.7032.5041.6044.00
जैदपुर9.0023.0033.0045.0055.6658.00
जलालपुर10.0021.4035.9746.8655.6658.80
बलहा1121.0032.0040.0049.0052.00
घोषी922.0034.9044.9848.5051.00
कुल सीटें- 11कुल प्रतिशत 8.43कुल प्रतिशत-19.40कुल प्रतिशत28.98कुल प्रतिशत36.90कुल प्रतिशत44.47कुल प्रतिशत47.05

41.08 लाख मतदाता करेंगे वोट का इस्तेमाल
11 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में 41.08 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उप चुनाव में कुल 109 उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा, सपा, कांग्रेस के अलावा पहली बार उप चुनाव में बसपा ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। चुनाव आयोग ने 429 संवेदनशील बूथों पर वेबकास्टिंग कराई जा रही है। 

विधायकों के सांसद बनने के बाद खाली हुई थीं सीटें
राज्य की जिन 11 सीटों पर उपचुनाव हो रहा है उनमें गंगोह, रामपुर, इगलास सुरक्षित, लखनऊ कैंट, गोविंदनगर, मानिकपुर, प्रतापगढ़, जैदपुर सुरक्षित, जलालपुर, बलहा सुरक्षित और घोसी सीट हैं। 2017 के चुनाव में रामपुर में सपा, जलालपुर सीट पर बसपा व प्रतापगढ़ पर अपना दल को छोड़कर बाकी आठ सीटों पर भाजपा का कब्जा था। यह सीटें लोकसभा चुनाव में विधायकों के सांसद बनने के बाद खाली हुई थीं। 

24 अक्टूबर को मतगणना 
उप चुनाव में कुल 4529 मतदेय स्थल व 2307 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सतर्कता के लिए आयोग ने 11 सामान्य प्रेक्षक, 11 व्यय प्रेक्षक के अलावा 337 सेक्टर मैजिस्ट्रेट, 60 जोनल मजिस्ट्रेट, 471 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और 520 माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए किए हैं। 24 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी। 

2017 के विधानसभा चुनाव का परिणाम:

सीट2017 का रिजल्ट2019 में प्रत्याशियों की संख्या
गंगोहभाजपा11
रामपुरसपा07
इगलास (सुरक्षित)भाजपा07
लखनऊ कैंटभाजपा13
गोविंदनगरभाजपा09
मानिकपुरभाजपा09
प्रतापगढ़अपना दल 11
जैदपुर (सुरक्षित)भाजपा07
जलालपुरबसपा13
बलहा (सुरक्षित)भाजपा11
घोसीभाजपा11
Share
Now