May 29, 2023

Express News Bharat

Express News Bharat 24×7 National Hindi News Channel.

Uttar Pradesh / राज्यपाल आनंदीबेन और सीएम योगी ने दी दशहरा की शुभकामनाएं:

  • राज्यपाल ने कहा- समाज में व्याप्त कुरीतियों का परित्याग करें
  • योगी ने कहा- लक्ष्य प्राप्ति का संदेश देता है दशहरा

लखनऊ/ गोरखपुर. दुर्गा पूजा और विजयादशमी पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सौहार्द और प्रेम के साथ पर्व मनाने की अपील की है।

राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि दुर्गा पूजा और दशहरा का पर्व हम सभी को असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देता है। हम सभी को पर्व प्रेम और सौहार्द से मनाते हुए समाज में व्याप्त बुराइयों व कुरीतियों का परित्याग करना चाहिए।

असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।

विजयादशमी शक्ति उपासना का भी उत्सव है। नौ दिन जगदम्बा की उपासना करने से शक्ति का संचार होता है।

लक्ष्य प्राप्ति का संदेश देता है दशहरा
मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयादशमी का पर्व हमें आशा, उत्साह और ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का संदेश देता है। इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने आतंक, अन्याय एवं अधर्म के पर्याय रावण पर विजय प्राप्त की थी।

विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी शुभकामनाएं दी हैं।

Share
Now