June 11, 2023

Express News Bharat

Express News Bharat 24×7 National Hindi News Channel.

साल 2020 का पहला चंद्र ग्रहण 10 जनवरी को 4 घंटे 5 मिनट तक रहेगा चंद्र ग्रहण

साल 2020 का पहला ग्रहण चंद्र ग्रहण इसी सप्ताह 10 जनवरी को पड़ेगा। चंद्र ग्रहण 10 जनवरी को रात 10:37 बजे शुरू होगा और  02:42Am तक चलेगा। यानी यह पहला ग्रहण चार घंटे 5 मिनट तक चलेगा। 

इस बार का चंद्र ग्रहण भारत के साथ ही यूरोप, एशिया अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया महाद्वीपों के कई इलाकों में देखा जा सकेगा।

खगोल विज्ञान के अनुसार जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध पर आते हैं और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है तो चंद्र ग्रहण होता है। इसी प्रकार जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है और चंद्रमा की छाया पृथ्वी पर पड़ती है यानी सूर्य के प्रकाश को आशिंक या पूरा कुछ समय के लिए रोक लेती है तो सूर्य ग्रहण होता है। वैज्ञानिकों के अनुसार, ग्रहण एक सामान्य खगोलीय घटना है इसका किसी के जीवन पर बुरा या अच्छा  असर नहीं होता।

Share
Now