पूज्य पिताजी की स्मृति में मसूरी विधायक गणेश जोशी ने बनवाया मंदिर - Express News Bharat
September 29, 2023

Express News Bharat

Express News Bharat 24×7 National Hindi News Channel.

पूज्य पिताजी की स्मृति में मसूरी विधायक गणेश जोशी ने बनवाया मंदिर

देहरादून के जीएमएस रोड़ स्थित कुर्मांचल भवन परिसर में नवनिर्मित दुर्गा मंदिर के लोकार्पण से पूर्व आयोजित पंच देवता पूजन एवं मूर्तिवास कार्यक्रम में शनिवार को उत्तराखण्ड की राज्यपाल बैबी रानी मौर्य, हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता श्री मंगला एवं भोले महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ।


मसूरी विधायक गणेश जोशी द्वारा अपने स्वर्गीय पिता श्याम दत्त जोशी की स्मृति में निर्मित दुर्गा मंदिर के लोकार्पण समारोह के पूर्व दिवस पंच देवता पूजन, पाठ एवं मूर्तिवास के कार्यक्रम उपरान्त राज्यपाल बैबी रानी मौर्य, हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता श्री मंगला एवं भोले महाराज, विधायक हरबंस कपूर द्वारा तुलसी का पौंधा लगाया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बाद राज्यपाल एवं अन्य अतिथियों को पंड़ित चन्द्रशेखर जोशी ने प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम स्थल में लगभग एक घंटा पूजा-अर्चना के बाद राज्यपाल एवं अन्य अतिथियों ने प्रस्थान किया।

       रविवार को प्रातः 8 बजे कलश यात्रा परिक्रमा तथा मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं यज्ञ पूर्णाहूति के बाद विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, जगतगुरु स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज एवं स्वामी चिदानन्द सरस्वती महाराज का सानिध्य प्राप्त होगा। रविवार को ही दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट द्वारा मंदिर का लोकार्पण किया जाऐगा।
Share
Now