जयपुर / केंद्रीय मंत्री गडकरी आज जयपुर में, भाजपा का राष्ट्रीय एकता अभियान कार्यक्रम में होंगे शामिल;

- नितिन गड़करी को राज्यपाल कलराज मिश्र से मिलने राजभवन जाएंगे,
- गड़करी राष्ट्रीय एकता अभियान कार्यक्रम के जरिए भाजपा कश्मीर से अनुच्छेद 370 पर करेंगे चर्चा,
जयपुर.केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी प्रदेश भाजपा के राष्ट्रीय एकता अभियान कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सोमवार को जयपुर पहुंचेंगे।
गड़करी शाम 4:30 बजे बिड़ला ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय एकता अभियान नए भारत का एक संकल्प एक राष्ट्र-एक संविधान विषय पर प्रबद्धजन गोष्ठी में मुख्यवक्ता के रूप में शामिल होंगे।
गड़करी शाम को राज्यपाल कलराज मिश्र से मिलने राजभवन पहुंचेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष माेहनलाल गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय एकता अभियान कार्यक्रम के जरिए भाजपा कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35 ए को हटाने के अपने निर्णय और इसके प्रभावों की जानकारी लोगोंतक पहुंचाने में जुटी है।