Punjab:आंख पर पट्‌टी बांध पराली से तैयार किए 400 आइटम,कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रभावित होकर घर सजाने के लिए खरीदे! - Express News Bharat
September 29, 2023

Express News Bharat

Express News Bharat 24×7 National Hindi News Channel.

Punjab:आंख पर पट्‌टी बांध पराली से तैयार किए 400 आइटम,कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रभावित होकर घर सजाने के लिए खरीदे!

  • 550वें प्रकाशोत्सव पर सुल्तानपुर लोधी में पटियाला के कलाकार अभिषेक ने प्रदर्शनी लगाई थी
  • मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अभिषेक के काम की तारीफ की, कहा- यह पराली का अच्छा विकल्प है

सुल्तानपुर लोधी.पंजाब में धान की पराली बड़ा मुद्दाहै। सरकार भी पराली को लेकर कोई बड़ा प्रबंध नहीं कर पा रही है। किसान लगातार पराली को जला रहे हैं। इसका एक विकल्प गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव मौके पर सुल्तानपुर लोधी में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को दिखाई दिया।

यहां पराली से बनी कलाकृतियाें की प्रदर्शनी लगी थी। इन्हें कलाकार अभिषेक कुमार चौहान पटियाला जिला के राजपुरा का निवासी ने बनाया है।अभिषेककी कला से सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह प्रभावित हुए। कैप्टन ने उनकी प्रदर्शनी सेकलाकृतियों को अपने मोती महल में सजाने के लिए ले लिया है।

400 स्थानों के स्कूलों-कालेजों में प्रदर्शनी लगाई

अभिषेक नेत्रहीन बच्चों को कला का गुर सिखाने की तैयारी कर रहेहैं। जिससे वह किसी पर बोझ नहीं बनें। अभिषेक ने सुल्तानपुर लोधी में 5 नवंबर से शताब्दी समागम को लेकर प्रदर्शनी लगाई है।वह 15 नवंबर तक सुल्तानपुर लोधी में ही रुकेंगे। इससे पहले वह हरियाणा, हिमाचल, राजस्थान आदि 400 स्थानों के स्कूलों-कालेजों में अपनी कला की प्रदर्शनी लगा चुका है।

अपने दादा से सीखे थे गुर
अभिषेक कुमार ने कहा, बहुत कम लोगों को पता है कि पराली से कई वस्तु तैयार हो सकती है। उसके दादा राम चंद हाथों से घास, परालीआदि की कलाकृति आंखों पर पट्‌टी बांध कर तैयार करते थे। 2015 में वह ग्रेजुएशन कर घर में ही थे। एक दिन उसके दादा ने उसके सामने घास से कलाकृति तैयार की। उसने दादा सेयह काम सीख लिया। गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव के मौके पर यहअभिषेक की401वीं प्रदर्शनीहै।

Share
Now