New Dehli:कांस्टेबल ने पत्नी से फोन पर बात कर'पुलिस चौकी खुद को मारी गोली! - Express News Bharat
September 29, 2023

Express News Bharat

Express News Bharat 24×7 National Hindi News Channel.

New Dehli:कांस्टेबल ने पत्नी से फोन पर बात कर’पुलिस चौकी खुद को मारी गोली!

नई दिल्ली _दिल्ली कैंट थाने की सुब्रतो पार्क धौंला कुआं पुलिस चौकी में तैनात एक कांस्टेबल ने शुक्रवार देर रात अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली। घटना के वक्त वह अपनी पत्नी से फोन पर बात करते बताए गए हैं। उसी दौरान उन्होंने खुद के गोली मार ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • जानकारी के मुताबिक मृतक कांस्टेबल की पहचान परून त्यागी (40 वर्षीय) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल परून त्यागी अपनी पत्नी के साथ पालम के साध नगर स्थित अपने फ्लैट में रहते थे। परून मूलत: उत्तर प्रदेश के मुरादनगर के रहने वाले थे। परून त्यागी और उनकी पत्नी वर्ष 2006 में Iदिल्ली पुलिस में भर्ती हुए थे। परून धौंला कुआं पुलिस चौकी में तैनात थे, जबकि उनकी पत्नी थर्ड बटालियन तैनात में है।उनकी शादी को हुए सात-आठ साल हो चुके हैं
  • पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात को परून की ड्यूटी चौकी पर थी। वह रात करीब 12 बजे अपनी पत्नी से फोन पर बात कर रहे थे। फोन पर बात करते समय उन दोनों का झगड़ा शुरू हो गया।अचानक उन्होंने गुस्से में अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली।’ चौकी में गोली की आवाज सुनकर वहां तैनात अन्य पुलिसकर्मी भी हॉल में पहुंचे। जहां परून खून से लथपथ हालत में पड़े हुए थे। उनके पास ही पिस्तौल भी पड़ी हुई थी। पुलिसकर्मी ने परून को तुरंत नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Share
Now