Gandhi Jayanti 2019: महात्मा गांधी की ये कुछ अनमोल बातें आज भी देती हैं भरपूर प्रेरणा: - Express News Bharat
September 29, 2023

Express News Bharat

Express News Bharat 24×7 National Hindi News Channel.

Gandhi Jayanti 2019: महात्मा गांधी की ये कुछ अनमोल बातें आज भी देती हैं भरपूर प्रेरणा:

नई दिल्ली,। आज गांधी जयंती है। इस मौके हम आपको बताएंगे कि गांधी जी अकेले ऐसी शख्सियत थे जिन्होंने अपनी बात से हर किसी को प्रेरणा देने का काम किया। उनकी बातों से ही प्रेरणा लेकर कई लोगों का जीवन बदल गया।

उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी कही गई कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जो हमेशा ही प्रेरणा देती रहेंगी।इन बातों को पढ़कर मन को भी सुकून मिलता है और इन्हें बार-बार पढ़ने का भी मन करता है। आप इन शब्दों को किसी दूसरे को बताकर उसको भी प्रेरणा देने का काम कर सकते हैं।

अगर आप एक कामयाब इंसान बनना चाहते है तो गांधी जी के ये अनमोल विचार आपके जीवन में बदलाव जरुर लाएंगे। गांधी जी की ओर से कही गई कुछ ऐसी ही बातों के बारे में हम आपको बता रहे हैं।

– कोई भी आदमी अपने विचारों से निर्मित एक जीव है वह जो सोचता है वो वही बन जाता है।

– अगर आप चाहते है दुनिया वैसी दिखे जैसा आप चाहते हो तो सबसे पहले खुद वो बदलाव बनिए जो दुनिया में आप देखना चाहते हैं।

– इस दुनिया में सत्य बिना जन समर्थन के भी खड़ा रहता है क्योंकि वह आत्मनिर्भर है।- दूसरों में अच्छाई देखो और खुद में बुराई देखो यही आपकी सबसे बड़ी अच्छाई हैं।

– हमेशा लोगों को अपने विचारों, शब्दों और कर्म के पूर्ण सामंजस्य का लक्ष्य रखना चाहिए। हमेशा अपने विचारों को शुद्ध करने का लक्ष्य रखें, उसके बाद सब कुछ ठीक हो जायेगा।

– जब भी आप निराशा की चपेट में आएं, याद कर लेना की हमेशा सत्य और प्यार के पथ की ही जीत होती हैं!

– गुस्से में कोई फैसला न करें क्योंकि क्रोध सही समझ का दुश्मन होता हैं।

– ऐसे जियो जैसे कि तुम कल मरने वाले हो ऐसे सीखो की तुम हमेशा के लिए जीने वाले हो।

– पाप से घृणा करो पापी से नहीं क्योंकि किन्हीं कारणों से ही पापी पाप करता है।

– अपने आपको जानने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है स्वयं को दूसरे लोगों की सेवा में डुबो देना।

– आदमी का मौन सबसे सशक्त भाषण है धीरे-धीरे दुनिया आपको सुनेगी लेकिन आपको कुछ अलग करना होगा।

– अच्छा सोचो, लेकिन सोचो जरुर क्योंकि जैसा आप सोचते हैं वैसे ही बन जाते हैं।

– खुशी ही एकमात्र ऐसी सेंट है जिसे अगर कोई दूसरों पर छिड़कता है तो कुछ बूंदें छिड़कने वाले पर भी अवश्य गिरेंगी।

– आप जब तक आजाद नहीं है तब तक आपको गलती करने का अधिकार नहीं हैं।

– मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है सत्य मेरा भगवान है अहिंसा उसे पाने का साधन।

– पहले वो आप पर ध्यान नहीं देंगे फिर वो आप पर हंसेंगे फिर वो आप से लड़ेंगे और तब आप जीत जायेंगे, ये आप अपने जीवन में जरुर करके देखें।

– अपनी गलती को स्वीकारना झाड़ू लगाने के सामान है जो सतह को चमकदार और साफ कर देती है।

– अपने प्रयोजन में अधिक विश्वास रखने वाला व्यक्ति एक सूक्ष्म शरीर इतिहास के रुख को बदल सकता है।

– ये बात हम सबको अपने जीवन में उतरना चाहिए जहां प्रेम है वहां जीवन है।

– हमें ये समझना चाहिए कि भगवान का कोई धर्म नहीं है वो सबके लिए एक है।  

Share
Now