Home / Events / लड़ानिया टोल प्लाजा पर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

लड़ानिया टोल प्लाजा पर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

विश्व सड़क दुर्घटना पीड़ित स्मृति दिवस एवं राज्य सड़क सुरक्षा दिवस मनाया गया
बारां से झालावाड़ मेगा हाईवे स्थित रिडकोर के लड़ानिया टोल प्लाजा पर जिला कलेक्टर श्री अजय सिंह राठौड़ के निर्देशानुसार रिडकोर मेगा हाईवे प्रोजेक्ट मैनेजर अमित गर्ग एवं मुख्य जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ साजिद खान के संयुक्त तत्वावधान में विश्व सड़क दुर्घटना पीड़ित स्मृति दिवस एवं राज्य सड़क सुरक्षा दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा दिवंगतों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।
इसके साथ ही वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा संबंधी पंपलेट वितरित कर जागरूक किया गया तथा रात्रि के समय सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम करने के उद्देश्य से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए गए।
कार्यक्रम में रिडकोर लड़ानिया टोल के सभी कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को संदेश दिया गया कि यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित वाहन चलाएं और स्वयं के साथ दूसरों का जीवन भी सुरक्षित रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now