झारखंड चुनाव परिणाम पर अमित शाह का ट्वीट

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के परिणामों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है, “हम झारखंड की जनता द्वारा दिये गये जनादेश का सम्मान करते हैं।
भाजपा को 5 वर्षों तक प्रदेश की सेवा करने का जो मौका दिया था उसके लिए हम जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। भाजपा निरंतर प्रदेश के विकास के लिए कटिबद्ध रहेगी।
सभी कार्यकर्ताओं का उनके अथक परिश्रम के लिए अभिनंदन।”

हम झारखंड की जनता द्वारा दिये गये जनादेश का सम्मान करते हैं।
भाजपा को 5 वर्षों तक प्रदेश की सेवा करने का जो मौका दिया था उसके लिए हम जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। भाजपा निरंतर प्रदेश के विकास के लिए कटिबद्ध रहेगी।
सभी कार्यकर्ताओं का उनके अथक परिश्रम के लिए अभिनंदन।
19 सीटों का परिणाम जारी-
निर्वाचन आयोग ने अभी 19 सीटों का परिणाम आधिकारिक तौर पर जारी किया है। इनमें से बीजेपी 6, आजसू 1, कांग्रेस 4 और झारखंड मुक्ति मोर्चा को 8 सीटों पर जीत मिल चुकी है। वहीं अभी तक की बढ़त में देखा जाए तो झामुमो 22, बीजेपी 19, कांग्रसे 11 झाविमो 3, आजसू 1, एनसीपी 1, आरजेडी 1, सीपीआई 1 और निर्दलीय उम्मीदवार 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।
वहीं जमशेदपुर ईस्ट सीट से लगातार पांच बार चुनाव जीतने वाले सीएम रघुबर दास अपनी पार्टी के ही बागी नेता सरयू राय के हाथों हारते नजर आ रहे हैं। शाह छह बजे तक की गणना के अनुसार, वह यहां सरयू राय से 10 हजार से ज्यादा मतों से पीछे चल रहे हैं। यहां उनकी हार साफ दिख रही है। हालांकि मतगणना के आखिरी राउंड तक अभी परिणाम का इंतजार करना होगा।