May 29, 2023

Express News Bharat

Express News Bharat 24×7 National Hindi News Channel.

तिहाड़ जेल में कैदी ने फांसी लगाकर दी जान,हत्या के मामले में बंद था मृतक!

तिहाड़ जेल के शौचालय में एक कैदी ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक एक मामले में विचाराधीन था। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर शव की पहचान करा ली है।

पुलिस ने 35 वर्षीय चंद्रभान के रूप में इसकी पहचान बताई है!

पुलिस के अनुसार चंद्रभान तीन नंबर जेल में था।  फिलहाल पुलिस खुदकुशी के कारणों का पता लगाने में जुटी है। जेल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार चंद्रभान एक हत्या के मामले में बंद था। 

साल 2015 में विजय विहार पुलिस थाने में चंद्रभान पर हत्या का मामला दर्ज हुआ था।

दिल्ली के बुधविहार निवासी चंद्रभान इसी मामले को लेकर जेल में बंद था।

Share
Now