June 5, 2023

Express News Bharat

Express News Bharat 24×7 National Hindi News Channel.

Uttrakhand: उत्तराखंड BJPमें एक बार फिर चला चाबुक,पंचायत चुनाव के एक दिन पहले भाजपा ने 90 कार्यकर्ताओं को पार्टी से किया निष्कासित;

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव से पहले भाजपा ने पार्टी से 90 कार्यकर्ताओं को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी ने कार्यकर्ताओं को चेतावनी भी दी थी। लेकिन हिदायत के बावजूद जब कार्यकर्ता नहीं मानें तो हाईकमान ने कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। 

प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि अगर कोई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता अनुशासनहीनता के दायरे में आएंगे तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेश मीडिया प्रभारी डा.देवेंद्र भसीन ने बताया कि इस सूची में शामिल 90 नामों में पूर्व में जारी सूची के 40 नाम भी शामिल हैं।

यहां पढ़ें निष्कासित कार्यकर्ताओं के नाम

उस समय इन 40 कार्यकर्ताओं के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई शुरू की गई थी। अब प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के निर्देश पर पूर्व घोषित 40 पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं व 50 नए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पद मुक्त करने के साथ पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

👇👇👇

ANI@ANI

Bharatiya Janata Party (BJP) Uttarakhand has expelled 90 members from the party for ‘indulging in anti-party activities.’

View image on Twitter
View image on Twitter
View image on Twitter

2594:04 PM – Oct 4, 2019Twitter Ads info and privacy75 people are talking about this

Share
Now