May 28, 2023

Express News Bharat

Express News Bharat 24×7 National Hindi News Channel.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट सड़क हादसे में बाल-बाल बजे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की कार पदमपुरी के पास पाले में फिसलने के कारण दुर्घटनाग्रस्त। हादसे में अजय भट्ट बाल-बाल बच गए। उन्हें किसी भी प्रकार की चोट नहीं आई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का वाहन दूसरी गाड़ियों से टकराने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया।

ओखलकांडा ब्लॉक के ढोलीगांव में दो सड़कों के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लेने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट हल्द्वानी से रवाना हुए। पदमपुरी के पास उन्हें एस्कार्ट कर रही गाड़ी पाले में फिसलने के बाद पहाड़ी से जा टकराई। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भटट् समेत पार्टी कार्यकर्ताओं के तीन वाहन भी आपस में टकरा गए। तीनों गाड़ियां अचानक आपस में टकराने से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता घबरा गए। जिससे अजय भट्ट का वाहन डैमेज हो गई। बाद में अजय भट्ट को दूसरी गाड़ी से कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की ओर रवाना किया।

Share
Now