June 11, 2023

Express News Bharat

Express News Bharat 24×7 National Hindi News Channel.

प्रदेश अध्यक्ष के दावेदारों के लिए भाजपा के केंद्रीय नेताओं ने कोर कमेटी के सदस्यों के साथ अलग अलग बैठक की

भाजपा के केंद्रीय नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के लिए कोर कमेटी के सदस्यों के साथ अलग अलग चर्चा की। शुक्रवार को सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे और राष्ट्रीय सचिव आरपी सिंह दून पहुंचे और बीजापुर गेस्ट हाउस में कोर कमेटी के सदस्यों से चर्चा की। भाजपा में अध्यक्ष पद के लिए कुमाऊं से मौजूदा अध्यक्ष अजय भट्ट, सांसद अजय टम्टा, पूर्व सांसद बलराज पासी, विधायक बंशीधर भगत और पुष्कर सिंह धामी के साथ ही वरिष्ठ नेता केदार जोशी, कैलाश पंत के नाम हैं। गढ़वाल से राज्यमंत्री धन सिंह रावत और प्रांतीय उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला के नाम चल रहे हैं। सांसद विनय ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत से भी भेंट की और उनसे नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर राय जानी। कोर कमेटी सदस्य और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, राज्यमंत्री धन सिंह रावत और नरेश बंसल ने भी केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की। शाम चार बजे केंद्रीय नेता बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचे। वहां प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने उनका स्वागत किया।
भाजपा ने तीन जिलाध्यक्ष घोषित कर दिए। दून महानगर में सीताराम भट्ट अध्यक्ष बनाए गए। उत्तरकाशी में रमेश चौहान, ऊधमसिंहनगर में शिव अरोड़ा जिलाध्यक्ष बनाए गए। रुद्रपुर विधायक अरोड़ा के खिलाफ खुलकर मैदान में डटे थे, लेकिन जिलाध्यक्ष चयन में उनके विरोध को दरकिनार कर दिया गया। प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि हरिद्वार के जिलाध्यक्ष के नाम का ऐलान बाद में किया जाएगा।   
 

Share
Now