June 11, 2023

Express News Bharat

Express News Bharat 24×7 National Hindi News Channel.

अयोध्या कर दी गई छावनी में तब्दील

सुरक्षा के लिहाज से अयोध्या छावनी में तब्दील
सुप्रीम कोर्ट के संभावित फैसले और उससे पहले दीपोत्सव के चलते अयोध्या छावनी में तब्दील कर दी गई है। हालांकि यहां हमेशा ही हाई सिक्योरिटी तैनात रहती है। लेकिन इसके बावजूद हालात ज्यादा संवेदनशील हैं। इसी को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी, डीजीपी ओपी सिंह समेत बड़े अफसर लगातार क्षेत्र का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अयोध्या को 3 जोन में बांटा गया है। आपको बता दे कि पहला जोन रेड जोन, दूसरा यलो जोन और तीसरा ब्लू जोन। रेड जोन में विवादित स्थल की सुरक्षा है। यहां सुरक्षा बल आधुनिक हथियारों, वाच टावर, ड्रोन कैमरा, को सीसीटीवी से लैस है। अयोध्या में दाखिल होने के सभी घाटों और सरयू नदी के तट की निगरानी के लिए सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। अयोध्या में जाने वाले सभी प्रवेश द्वारों पर बेरीकेटिंग कर दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पीएसी की 47 कंपनियां तैनात की गई है। जल्द ही पीएससी की 200 कंपनियां और अर्ध सैनिक बल तैनात किए जाएंगे। इतना ही नहीं सार्वजनिक स्थल पर टीवी डिबेट पर भी रोक लगाई गई है।

Share
Now