अरुण जेटली की अंतिम यात्रा भाजपा मुख्यालय से निकलेगी, निगम बोध घाट पर होगा अंतिम संस्कार - Express News Bharat
September 29, 2023

Express News Bharat

Express News Bharat 24×7 National Hindi News Channel.

अरुण जेटली की अंतिम यात्रा भाजपा मुख्यालय से निकलेगी, निगम बोध घाट पर होगा अंतिम संस्कार

नई दिल्ली : आज दोपहर दो बजे बाद निगम बोध घाट पर होगा अंतिम संस्कार जेटली ने शनिवार दोपहर 12:07 बजे एम्स में ली अंतिम सांस फेफड़ों में पानी भरने के चलते हो रही थी सांस लेने में तकलीफ प्रखर अधिवक्ता और ओजस्वी वक्ता जेटली सॉफ्ट टिश्यू कैंसर से पीड़ित थे पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का आज दोपहर निगमबोध घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। जेटली के पार्थिव शरीर को दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित भाजपा मुख्यालय लाया गया, जहां लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सकें। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को पार्टी मुख्यालय में श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार के लिए यमुना नदी के किनारे निगमबोध घाट पर दोपहर ढाई बजे ले जाया जाएगा। बता दें कि जेटली का शनिवार 12 बजकर सात मिनट पर एम्स में निधन हो गया था। वह 66 वर्ष के थे।

Share
Now