Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

सोशल मीडिया पर देसी पिस्टल लहराना पड़ा महंगा,युवक को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

नावकोठी/बेगूसराय/ संवाददाता
थाना क्षेत्र अंतर्गत डफरपुर पंचायत के वृंदावन में एक युवक को देसी पिस्टल प्रदर्शित करना पड़ा महंगा। सुधांशु कुमार उर्फ कारे पिता राम बोल सिंह उर्फ कुर्रा ग्राम वृंदावन निवासी पर दो अवैध देसी हथियार के साथ स्वयं का फोटो सोशल मीडिया पर प्रदर्शित करना महंगा पड़ गया। फोटो पर देसी पिस्तौल के साथ बादशाह लिखकर दहशत फैलाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर प्रदर्शित कर वायरल करने पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बेगूसराय जेल भेज दिया गया।थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में बेगूसराय जेल भेज दिया गया।इस गिरफ्तारी में अपर थानाध्यक्ष अरविंद शुक्ला व सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे।

Share
Now