बखरी/बेगूसराय/संवाददाता।
शनिवार को मुहर्रम पर्व को लेकर बखरी थाना परिसर शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर विकाश कुमार राय ने की।बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि मुहर्रम पर्व को शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर प्रशासन पुरी तरह से तैयार है। मुहर्रम जुलूस में डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित है। किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें। अफवाह से बचें और सौहार्द पूर्ण वातावरण में मुहर्रम पर्व मनाए। सभी अखाड़ा कमिटी अपने लाईसेंस में दिये गये मार्ग का अनुपालन करेंगे।अपर थानाध्यक्ष उदय शंकर कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जा रही है।अफवाह फैलाने वाले का खैर नहीं है। जुलुस में मोटरसाइकिल चार पहिया वाहन पर प्रतिबंध रहेगा। जुलूस के लिए लाईसेंस लेना अनिवार्य है। प्रत्येक अखाड़ा कमिटी पचीस लोगों का आधार एवं फोटो जमाकर लाइसेंस प्राप्त कर लें।। मौके पर एसआई हरेंद्र राम,रवीन्द्र तिवारी,पुष्पलता,पीएसआई विक्रम चौधरी,एएसआई अशोक कुमार,आरएसएस के मनोरंजन वर्मा, मुखिया नंदकिशोर तांती,उपप्रमुख प्रतिनिधि बलराम कुशवाहा,पूर्व मुखिया अब्दुल हलीम, सरोजनी भारती,कांग्रेस नेता कमलेश कंचन,समाजिक कार्यकर्ता सह अधिवक्ता गौरव कुमार,गौतम सिंह,नरेश पासवान,जवाहर राय,मो समीद डॉक्टर तालीम ,रजाउर रहमान,मो सतार ,मो शकुर,मो पप्पू,मो अरशद,के अलावे मुहर्रम अखाड़े कमिटी के लोग मौजूद थे।
मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक
