श्रीमाधोपुर : कांग्रेस के दावेदारों में बलराम यादव का पलड़ा भारी।

अजीतगढ़। सीकर जिले के श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के दावेदारों में पार्टी के वरिष्ठ युवा नेता बलराम यादव दावेदारों की श्रेणी में सबसे आगे चल रहे हैं। इन्हें सभी समाजों की ओर से भरपूर समर्थन मिल रहा है।

वहीं बलराम यादव भी हर जाति, समाज, वर्ग, युवा, बुजुर्ग, महिला आदि के संघर्ष में अपनी महती भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। बलराम यादव क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को स्वयं की समस्या समझकर उन्हें प्राथमिकता देते हुए समाधान के लिए जुटे हैं। बलराम यादव की कार्यशैली से हर समाज के लोग एकजुटता दिखाते हुए उनके समर्थन में जुट रहे हैं।

वहीं वे क्षेत्र की समस्याओं से रूबरू होते हुए उन्हें हल करवाने में अग्रणी नजर आ रहे हैं। साथ ही कार्यकर्ताओं से बलराम यादव आह्वान करते नजर आ रहे हैं कि वह राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ड्रीम प्रोजेक्ट एवं आमजन हितार्थ लाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को सभी वर्गों तक पहुंचाएं तथा जनता को लाभान्वित करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें।

इस संदर्भ में आज यहां बलराम यादव मीडिया से रूबरू हुए तथा उन्होंने पार्टी एवं जनता हित के लिए किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से बताया।

सीएम गहलोत की योजनाएं कराएंगी सत्ता वापसी।

खटकड़ के पूर्व सरपंच बलराम यादव ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी। जनता कांग्रेस सरकार को उसकी जनकल्याणकारी नीतियों, योजनाओं तथा आम जनहितार्थ किए जा रहे कार्यों के बल पर फिर से चुनेगी। वहीं उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्षी दल के पास कोई मुद्दा नहीं है, वह लोगों की जन भावनाओं को भड़का कर सत्ता प्राप्ति के लिए तत्पर रहती है। वहीं भाजपा की परिवर्तन यात्रा को ढकोसला करार देते हुए कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की कथन और करनी के फर्क को बखूबी समझती है, वह अब किसी बहकावे या दिलासे में आने वाली नहीं है।

रिवाज बदलकर कांग्रेस को जिताना है।

श्रीमाधोपुर विधानसभा से कांग्रेस पार्टी से टिकट के दावेदार बलराम यादव ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि वादे पूरे करने वाली सरकार को फ़िर से लाना है।रिवाज़ बदलकर कांग्रेस को जिताना है। छल करने वाली भाजपा को सबक सिखाना है।यादव ने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रिपीट होने का भरोसा जताते हुए कहा कि राजस्थान से लेकर दिल्ली तक भाजपा के तमाम नेता जानते है कि इस बार राजस्थान की जनता का मूड क्या है। जनता एक सरकार से जो चाहती है उससे बढ़कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार ने किया है और कर रही है। कोई ऐसा वर्ग नहीं जिसके हित में और कोई ऐसा क्षेत्र नहीं जहां विकास के कार्य करने में सरकार ने कोई कमी छोड़ी हो। आज राजस्थान में गांव-ढाणी तक बुजुर्ग से लेकर बच्चे-तक अपनी सरकार द्वारा दी जा रही सौगातों पर खुशी जताते मिलते हैं।

सीएम गहलोत को दें मजबूती।

बलराम यादव बोले-सरकार के काम-काज, ऐतिहासिक योजनाओं, अभूतपूर्व फैसलों को देखकर भाजपा के पास कहने और करने को कुछ बचा नहीं है, इनका प्रोपेगेंडा, अफ़वाह, भ्रम, दुष्प्रचार भी अब चल नहीं पाएगा। परिवर्तन तो राजस्थान बेशक लाएगा, पर ये गारंटी है कि वो परिवर्तन भाजपा को दिन में तारे जरूर दिखाएगा।

वहीं बलराम यादव ने राजस्थान की जनता से आग्रह किया कि वह भाजपा की कथनी और करनी को समझे और सही अर्थों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्य को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश को विकास पथ की ओर अग्रणी रखने में महती भूमिका का निर्वहन करें।

Share
Now