Home / Updates / 5 राज्यो में एकसाथ बजा चुनावी बिगुल। एक नजर चुनावी तारीखों पर ……

5 राज्यो में एकसाथ बजा चुनावी बिगुल। एक नजर चुनावी तारीखों पर ……

चुनाव आयोग ने आज पांच राज्यों में होने वाले चुनावों का एलान कर दिया।

इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम विधानसभा चुनावों की तारीखों के बारे में विस्तार से बताया। सभी राज्यों के चुनाव परिणाम तीन दिसंबर को आएंगे।

कब कहां किस राज्य में होगी वोटिंग—

  1. मिजोरम- 7 नवंबर
  2. छत्तीसगढ़- पहला चरण 7 नवंबर, दूसरा चरण 17 नवंबर को 
  3. मध्यप्रदेश- 17 नवंबर 
    4 . राजस्थान- 23 नवंबर 
    5 तेलंगाना- 30 नवंबर
    नतीजे- 3 दिसंबर

16.14 करोड़ मतदाता करेगें मताधिकार का उपयोग —

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि कुल 16.14 करोड़ मतदाता इन चुनावों में अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।इनमें 8.2 करोड़ पुरुष मतदाता और 7.8 करोड़ महिला मतदाता होंगे।

वही 60.2 लाख नए मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। खास बात यह भी है कि 60.2 लाख नए मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। इनकी उम्र 18 से 19 साल के बीच है।

किस राज्य में कितने वोटर–

मध्यप्रदेश- 5.6 करोड़
मिजोरम- 8.52 लाख
राजस्थान- 5.25 करोड़ 
छत्तीसगढ़- 2.03 करोड़
तेलंगाना- 3.17 करोड़ 

इस बीच चुनाव आयोग ने राज्य के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। यहां 8,51,895 मतदाताओं में से पुरुष और महिला मतदाता क्रमशः 4,12,969 और 4,38,925 हैं, जबकि एक तीसरे लिंग के हैं। वहीं 4,884 पुरुष और 89 महिला सर्विस वोटर हैं, जिनमें कुल 4,973 सेवा मतदाता हैं।

Tagged:
[post-views]
Share
Now