जाता साल 2021 सहारनपुर पुलिस के लिए बेमिसाल रहा खासतौर से एसएसपी सहारनपुर आकाश तोमर ने भी इसमें बड़ी भूमिका निभाई है:
सहारनपुर पुलिस की साल 2021 की कार्यवाही बेमिसाल रही। इस साल विभिन्न अपराधिक प्रवृत्तियों में संलिप्त गिरोह का पर्दाफाश सहारनपुर पुलिस द्वारा किया गया।
सहारनपुर पुलिस ने इस साल कुल 1421 मादक पदार्थ के तस्करों को अपनी गिरफ्त में लिया। लूट की घटनाओं में शामिल 103 लुटेरों को सहारनपुर पुलिस द्वारा पकड़ा गया।
वहीं पुलिस मुठभेड़ के दौरान भी 83 अभियुक्तों सहित 1603 शराब के तस्करो को सहारनपुर पुलिस द्वारा अपनी गिरफ्त में लिया गया।
इनमे लूट के अनावरण अभियोगो की संख्या 268 सहित 80 हत्या में संलिप्त आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर कड़ी कार्यवाही की गई।
वहीं विभिन्न अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले 783 अभियुक्तों को पैरवी कर सजा दिलाई गई।
जाता हुआ साल 2021 सहारनपुर पुलिस के लिए रहा बेमिसाल…
