सोनिया गांधी, सीएम योगी समेत कई नेताओं ने फहराया तिरंगा, देखें स्वतंत्रता दिवस के कुछ ..

देश आज 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी  समेत कई बड़े नेताओं ने दिल्ली में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके अलावा  अन्य  राज्य के मुख्यमंत्रियों ने भी झंडा फहराया।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने भी लाल किले से राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्र को संबोधित किया। राष्ट्र के संबोधन के दौरान उन्होंने कई बड़ी घोषणाएं कीं।

इस दौरान पीएम मोदी ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि अब सभी सैनिक स्कूलों में बेटियां भी पढ़ेंगे। वहीं इसके अलावा युवाओं के रोजगार के लिए ‘पीएम गति शक्ति’ योजना का भी एलान किया। इस बीच पहली बार आयोजन स्थल पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा हुई।

Share
Now