Home / Events / तुमान आदिवासी बालक आश्रम में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल! समय पर नहीं पहुंचते शिक्षक प्रधान पाठक, तस्वीरों ने खोली पोल

तुमान आदिवासी बालक आश्रम में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल! समय पर नहीं पहुंचते शिक्षक प्रधान पाठक, तस्वीरों ने खोली पोल

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
तुमान आदिवासी बालक आश्रम में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल! समय पर नहीं पहुंचते शिक्षक प्रधान पाठक, तस्वीरों ने खोली पोल

आदिवासी बालक आश्रम तुमान में शिक्षकों की लापरवाही! सुबह 10:36 बजे तक प्रधान पाठक नदारद, प्रार्थना को लेकर भी उठे सवाल
करतला//विकासखंड करतला अंतर्गत आदिवासी बालक आश्रम तुमान में शिक्षकों की समय पर उपस्थिति को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मीडिया टीम जब सुबह 10:14 बजे स्कूल परिसर पहुंची, तब वहां कोई भी शिक्षक मौजूद नहीं था।

इसके कुछ देर बाद एक शिक्षक स्कूल परिसर में पहुंचते दिखाई दिए, लेकिन सुबह 10:36 बजे तक प्रधान पाठक स्कूल नहीं पहुंचे थे। इन तस्वीरों में दर्ज तारीख और समय शिक्षकों की उपस्थिति की स्थिति बयां कर रहे हैं।

वहीं, आशंका यह भी जताई जा रही है कि स्कूल में नियमित रूप से पढ़ाई शुरू करने से पहले प्रार्थना सभा भी नहीं कराई जाती। यदि यह स्थिति नियमित है, तो यह शिक्षा व्यवस्था और अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

मामले में खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) गोपाल वर्मा ने इसे लापरवाही बताते हुए संबंधितों को जल्द नोटिस जारी करने की बात कही है।

अब सवाल यह है कि आदिवासी बच्चों की शिक्षा से जुड़ी इस लापरवाही पर विभाग नोटिस के आगे क्या कार्रवाई करता है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now