Home / News / पंचायती राज चुनाव 2026 : 976 मतदान बूथों के लिए 1269 तथा 270 ग्राम पंचायतों के लिए 353 मतदान दलों का प्रथम रेंडमाइजेशन

पंचायती राज चुनाव 2026 : 976 मतदान बूथों के लिए 1269 तथा 270 ग्राम पंचायतों के लिए 353 मतदान दलों का प्रथम रेंडमाइजेशन

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

एनआईसी सॉफ्टवेयर के माध्यम से पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से किया गया मतदान दलों का प्रथम रेंडमाइजेशन

झालावाड़, 8 अक्टूबर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के तहत जिले में निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए मतदान दलों के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इसी क्रम में गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) (पंचायत) अजय सिंह की उपस्थिति में एनआईसी सॉफ्टवेयर के माध्यम से मतदान दलों का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पंचायत समिति स्तर पर जिले के कुल 976 मतदान बूथों के लिए 30 प्रतिशत रिजर्व एवं अतिरिक्त रिजर्व सहित कुल 1269 मतदान दलों का गठन किया जाएगा। इनमें 976 सक्रिय मतदान दल, 97 रिजर्व मतदान दल तथा 196 अतिरिक्त रिजर्व मतदान दल शामिल हैं।

पंचायत समिति वार निर्धारित मतदान दलों के अनुसार भवानीमंडी में 107 मतदान बूथों के लिए 139, डग में 121 बूथों के लिए 157, अकलेरा में 130 बूथों के लिए 169, मनोहरथाना में 109 बूथों के लिए 142, झालरापाटन में 109 बूथों के लिए 142, पिड़ावा में 163 बूथों के लिए 212, बकानी में 93 बूथों के लिए 121 तथा खानपुर में 144 बूथों के लिए 187 मतदान दलों का गठन किया गया।

इसी प्रकार जिले की कुल 270 ग्राम पंचायतों के लिए 10 प्रतिशत रिजर्व एवं 20 प्रतिशत अतिरिक्त रिजर्व सहित कुल 353 मतदान दलों का गठन किया जाएगा। इनमें 270 सक्रिय मतदान दल, 28 रिजर्व तथा 55 अतिरिक्त रिजर्व मतदान दल शामिल हैं। पंचायत समिति वार भवानीमंडी में 29 ग्राम पंचायतों के लिए 38, डग में 34 के लिए 44, अकलेरा में 35 के लिए 46, मनोहरथाना में 30 के लिए 39, झालरापाटन में 32 के लिए 42, पिड़ावा में 45 के लिए 59, बकानी में 25 के लिए 33 तथा खानपुर में 40 ग्राम पंचायतों के लिए 52 मतदान दल निर्धारित किए गए हैं।

निर्धारित मानदंड के अनुसार प्रत्येक मतदान दल में रिटर्निंग ऑफिसर (RO), प्रिसाइडिंग ऑफिसर (PRO) तथा मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ (PO-I, PO-II, PO-III एवं PO-IV) सहित आवश्यक मतदान कार्मिक लगाए जाएंगे।

इस प्रकार प्रथम रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया एनआईसी के सॉफ्टवेयर के माध्यम से पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न की गई। रेंडमाइजेशन के पश्चात निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतदान कार्मिकों को उनके दायित्वों एवं आवंटित मतदान केन्द्रों से संबंधित आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामचंद्र खटिक, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शंभु दयाल मीणा तथा जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष कुमार खत्री सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now