Home / News / विभूतिपुर में महागठबंधन का आक्रोश मार्च, मोदी-शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

विभूतिपुर में महागठबंधन का आक्रोश मार्च, मोदी-शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

लोकेशन – समस्तीपुर
रिपोर्ट – नवनीत कुमार झा

समस्तीपुर/विभूतिपुर । महागठबंधन के राज्यव्यापी आह्वान पर वोट चोरी और एसआईआर के विरोध में बुधवार को विभूतिपुर के सिंघिया घाट बाजार में महागठबंधन के घटक दलों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रखंड कार्यालय गेट से महागठबंधन के बैनर तले बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले का दहन किया।

आक्रोश मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’, ‘लोकतंत्र के दुश्मन मोदी मुर्दाबाद’, ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’, ‘तानाशाह अमित शाह की गुंडागर्दी नहीं चलेगी’ और ‘लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ’ जैसे नारे लगाए।

राजद प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित प्रतिरोध सभा को सीपीआईएम जिला सचिव मंडल सदस्य महेश कुमार, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष कपिलेश्वर कुंवर, माले प्रखंड सचिव अजय कुमार, सीपीआई अंचल सचिव विनोद कुमार विनय, वीआईपी प्रखंड अध्यक्ष सरोज ठाकुर और आईआईपी प्रखंड अध्यक्ष धर्मपाल दास सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।

वक्ताओं ने एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर आपत्ति जताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि मतदाता सूची से लोगों के नाम हटाकर भाजपा को लाभ पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की भी मांग की।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले का दहन किया गया। प्रदर्शन में श्याम किशोर कमल, सिया प्रसाद यादव, विशेश्वर महतो, तिलो यादव, मुकेश पूर्वे, राजेंद्र ठाकुर, मेघन भगत, बबलू कुमार, अवनीश कुमार, अवधेश कुमार, संजीव ठाकुर समेत बड़ी संख्या में महागठबंधन के कार्यकर्ता शामिल हुए।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now