Home / News / सपा का लोकतंत्र बचाओ पैदल मार्च, बहजोई से कलेक्ट्रेट तक गूंजे नारे

सपा का लोकतंत्र बचाओ पैदल मार्च, बहजोई से कलेक्ट्रेट तक गूंजे नारे

अखिलेश यादव के निर्देश पर निकला मार्च, 2027 में सपा सरकार बनाने का लिया संकल्प

रजत मल्होत्रा

संभल/बहजोई- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर चलाए जा रहे “लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ, देश बचाओ” राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत जनपद संभल में विशाल पैदल मार्च निकाला गया।

यह पैदल मार्च बहजोई से शुरू होकर जिला कलेक्ट्रेट संभल तक निकाला गया। मार्च में सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

इन नेताओं ने की अगुवाई –
पैदल मार्च का नेतृत्व सपा जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी ने किया। उनके साथ संभल विधायक इकबाल महमूद, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी यादव, पूर्व विधायक राम खिलाड़ी सिंह यादव, वरिष्ठ नेता मोहम्मद इरफान, जिला महासचिव कृष्णमुरारी शंखधार, जिला उपाध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष सहित सभी फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

लोकतंत्र और संविधान बचाने के नारे –
मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने “लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ”, “संविधान खतरे में है”, “वोट चोरी नहीं चलेगी”, “अखिलेश यादव जिंदाबाद” के नारे लगाए। हाथों में संविधान की प्रस्तावना और तख्तियां लेकर कार्यकर्ता पैदल चलते रहे।

2027 का संकल्प –
कलेक्ट्रेट पहुंचकर सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं पर हमला हो रहा है। मतदाता सूची में गड़बड़ी कर वोट काटे जा रहे हैं।

सभी कार्यकर्ताओं ने 2027 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को जनपद की चारों सीटों पर जिताने और प्रदेश में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now