Home / News / श्री रामलीला कमेटी के नेतृत्व में मंगलवार सायं श्री नाथ जी परिसर में रसड़ा नगर की दुर्गा पूजन समितियों के अध्यक्षगण व प्रमुख सदस्य गणों का समन्वय बैठक सम्पन्न हुआ जिसमें कुछ प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा हुआ

श्री रामलीला कमेटी के नेतृत्व में मंगलवार सायं श्री नाथ जी परिसर में रसड़ा नगर की दुर्गा पूजन समितियों के अध्यक्षगण व प्रमुख सदस्य गणों का समन्वय बैठक सम्पन्न हुआ जिसमें कुछ प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा हुआ

(रिपोर्ट-नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)

रसड़ा (बलिया)। रसड़ा श्री रामलीला कमेटी के नेतृत्व में मंगलवार सायं श्री नाथ जी परिसर में रसड़ा नगर की दुर्गा पूजन समितियों के अध्यक्षगण व प्रमुख सदस्य गणों का समन्वय बैठक सम्पन्न हुआ जिसमें कुछ प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा हुआ अध्यक्ष संतोष कुमार जायसवाल एवं महामंत्री निर्मल कुमार पाण्डेय ने अनुरोध किया कमश: रामलीला कमेटी द्वारा रावण वध व पूतला दहन बुधवार 21.10.2026 को किया जाएगा, दुर्गा पूजन समितियों से अनुरोध है की विसर्जन जूलूस बुधवार को निकालने का प्रयत्न करें हिन्दू रिती रिवाज के अनुसार मंगलवार को ना ही विदाई होता है और ना ही रावण को जलाया जाएगा,सभी समिति का लाईट डेकोरेशन की हाईट बढ़ा दी जाए जिससे प्रभु श्रीराम जी के रथ का प्रतिदिन आवागमन सहज हो सके कोई लाईट का तार झालर ना टूटे, विसर्जन जुलूस शाम को जल्दी निकाला जाय जिससे देर रात्रि तक बिजली के लिए जनता को परेशानी न उठानी पड़े, राजगद्दी में सभी समितियों को लॉग निकालने के लिए सहयोग किया जाएगा कुछ धनराशि से भी सहयोग किया जाएगा , सुंदर लॉग निकालने वाली समितियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा । अन्त में सभी समितियों के अध्यक्ष व सदस्यों को कमेटी द्वारा अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।बैठक रामलीला कमेटी के संतोष जायसवाल जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई संचालन मेला संयोजक अविनाश सोनी ने किया मुख्य रूप से रामलीला कमेटी के महामंत्री निर्मल कुमार पाण्डेय, कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता,लीला प्रभारी मनोज कुमार पाण्डेय उर्फ टूना बाबा, अंजनी तिवारी, राजेन्द्र सोनी,प्रिंस उर्फ बंटी गुप्ता, रविशंकर गुप्ता,मिंचू बरनवाल, रामचंद्र गुप्ता, मिंटू अग्रवाल,संदीप कसेरा,शुभम मद्धेशिया, राजेश गोंड, कन्हैया सिंह,विवेक सोनी सभासद, रसड़ा वाले दाऊद अहमद अंसारी,संजय जी सभासद, शशांक त्रिपाठी, अखिलेश राजभर,गोपी सोनी,आशीष सोनी,मनीष जायसवाल , प्रदुम्न साहनी सहित सभी दुर्गा पूजन समितियों के अध्यक्ष व सदस्यगण उपस्थित रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now