Home / News / विकसित भारत सेवा शिविर में सोलर लाभार्थियों को बांटे इंडक्शन स्टोव

विकसित भारत सेवा शिविर में सोलर लाभार्थियों को बांटे इंडक्शन स्टोव

रिपोर्टर पप्पू लाल पंचोली
भीलवाड़ा जिले की ग्राम पंचायत धनोप में सहकारी समिति प्रांगण में विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत ग्राम धनोप में आयोजित विकसित भारत सेवा शिविर में सोलर योजना के लाभार्थियों को इंडक्शन स्टोव वितरित किए गए। इस दौरान लाभार्थियों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्रता तथा योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।
शिविर में तहसीलदार रामदेव धाकड़, भू-अभिलेख निरीक्षक सुरेश कुमार सुखवाल, विकास अधिकारी दीपक कुमार मीणा, कनिष्ठ अभियंता पंकज गुप्ता (फूलियाकलां) सहित तकनीकी कर्मचारी राकेश मीणा, भरतलाल मीणा एवं नवरतन शर्मा मौजूद रहे।
अधिकारियों ने लाभार्थियों को सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया तथा सोलर योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई। इंडक्शन स्टोव प्राप्त होने पर लाभार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति आभार जताया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now