Home / News / खेत की जरूरतों के लिए अब नहीं फैलाना पड़ता हाथ, सम्मान निधि से श्यामलाल को मिला आर्थिक सहारा

खेत की जरूरतों के लिए अब नहीं फैलाना पड़ता हाथ, सम्मान निधि से श्यामलाल को मिला आर्थिक सहारा

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट

खाद-बीज की चिंता से राहत तक, पीएम किसान सम्मान निधि बनी हितग्राही श्यामलाल की खेती का भरोसा
कोरबा//कोरबा विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी श्री श्यामलाल पटेल लगभग तीन एकड़ कृषि भूमि पर खेती करते हैं। खेती के मौसम में खेत तैयार करने से लेकर फसल घर लाने तक कई तरह के खर्च सामने आते हैं। श्यामलाल बताते हैं कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ने से पहले इन खर्चों की व्यवस्था करना उनके लिए चुनौतीपूर्ण रहता था। जुताई, खाद-बीज की खरीदी, निंदाई तथा फसल में खाद और कीटनाशक के छिड़काव के लिए समय-समय पर रकम जुटानी पड़ती थी। पैसों की कमी होने पर कृषि कार्यों के लिए भी दूसरों से उधार मांगना पड़ता था।
लाभार्थी श्यामलाल पटेल ने बताया, “पहले खेती शुरू करने के समय पैसों का इंतजाम करना मुश्किल होता था। खेत की तैयारी हो या खाद-बीज लेना, हर काम में खर्च आता था। कई बार खेती के काम के लिए भी दूसरे लोगों से उधार लेना पड़ता था। इससे खेती के साथ पैसों की चिंता भी बनी रहती थी।”
पीएम किसान सम्मान निधि में पंजीयन के बाद उन्हें हर वर्ष 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है। हितग्राही ने कहा कि योजना से प्राप्त राशि घरेलू जरूरतों के साथ खेती के काम में भी उपयोगी साबित होती है। इससे जुताई, खाद-बीज की खरीदी और फसल की देखभाल जैसे कार्यों के लिए समय पर व्यवस्था करने में मदद मिलती है। अब कृषि संबंधी जरूरतों के लिए बार-बार किसी के सामने निर्भर नहीं रहना पड़ता।
लाभार्थी श्री श्यामलाल पटेल ने कहा, “अब खेती-किसानी पहले से आसान हो गई है। सम्मान निधि की राशि समय पर मिलने से जरूरी खर्च संभालने में मदद मिलती है। खाद-बीज खरीदने या खेत से जुड़े काम कराने के लिए पहले जैसी परेशानी नहीं होती और उधार लेने की जरूरत भी कम हुई है।”
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की योजना की सराहना करते हुए श्यामलाल पटेल ने प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “किसानों को आर्थिक मदद देने वाली यह योजना बहुत काम की है। समय पर मिलने वाली राशि खेती के खर्चों में सहारा देती है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी को किसानों के लिए ऐसी उपयोगी योजना का लाभ पहुंचाने के लिए धन्यवाद देता हूं।”

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now