महाभारत में अर्जुन की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अर्जुन जी की गरिमामय उपस्थिति में विद्यार्थियों को मिला मार्गदर्शन
कटघोरा। जेबीडी कॉलेज कटघोरा में वृहद कैरियर मार्गदर्शन एवं शिक्षा सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाभारत में अर्जुन की भूमिका निभाने वाले मुंबई के अभिनेता अर्जुन जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनकी गरिमामय उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को शिक्षा, कैरियर निर्माण, लक्ष्य निर्धारण एवं जीवन में सफलता प्राप्त करने के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया गया। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. मनोज कुमार प्रधान, प्रधान पाठक खरवानी तथा मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. अहमद खान ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संबोधन दिया।
इस अवसर पर जेबीडी कॉलेज कटघोरा के समस्त प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप कैरियर का चयन करने तथा निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में जेबीडी कॉलेज कटघोरा के प्राचार्य डॉ. प्यारे लाल आदिले ने अतिथियों, वक्ताओं, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
कॉलेज परिवार की ओर से मुंबई से पधारे अभिनेता अर्जुन जी का विशेष रूप से अभिनंदन किया गया। महाभारत जैसे लोकप्रिय धारावाहिक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अभिनेता की उपस्थिति विद्यार्थियों के लिए आकर्षण एवं प्रेरणा का केंद्र रही।
अशोक कुमार श्रीवास की खास रिपोर्ट
जेबीडी कॉलेज कटघोरा में कैरियर मार्गदर्शन एवं शिक्षा सभा आयोजित






