रिपोर्टर पप्पू लाल पंचोली
भीलवाड़ा, 21 अगस्त 2026 — जिला पुलिस अधीक्षक श्री सागर राणा (आई.पी.एस.) के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक शाहपुरा श्रीमती अंजुम कायल के मार्गदर्शन और वृत्ताधिकारी वृत्त शाहपुरा श्री नाना लाल सालवी के निकट सुपरविजन में, (फुलियाकलां) थाना पुलिस तथा डीएसटी (DST) टीम ने अवैध मादक पदार्थों और तस्करों के खिलाफ एक बहुत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। चुनाव की आचार संहिता के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई है।
मुख्य बातें (Highlights):
बरामदगी: कुल 753 किलो 550 ग्राम अवैध डोडा पोस्त तथा 6.420 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त की गई है।
वाहन और फर्जी नंबर: परिवहन में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो और एक क्रेता (Creta) कार के साथ विभिन्न फर्जी नंबर प्लेटें भी जब्त की गई हैं।
अंतर्राष्ट्रीय कीमत: जब्त किए गए अवैध डोडा पोस्त की अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 1 करोड़ 12 लाख रुपये और अवैध अफीम की कीमत 30 लाख रुपये है।
घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 20 अगस्त 2026 को डीएसटी जाप्ता से हेड कांस्टेबल श्री कालूराम धायल को मुखबिर खास से इत्तला मिली थी कि शाहपुरा की तरफ से दो गाड़ियों में बदमाश प्रवृत्ति के लोग गुलाबपुरा की तरफ तेज गति से जा रहे हैं, जो कोई गंभीर वारदात को अंजाम दे सकते हैं।
इस सूचना पर डीएसटी टीम द्वारा ग्राम कोठिया में नाकाबंदी की गई। तभी शाहपुरा की तरफ से आती हुई दो गाड़ियां नजर आईं जो नाकाबंदी तोड़कर गुलाबपुरा की तरफ निकल गईं। डीएसटी की दूसरी पार्टी ने स्टॉप स्टीक का रोड पर लगा दिया, जिसे पार करते हुए गाड़ियां गुलाबपुरा की तरफ भाग गईं। थोड़ी दूर कोठिया गांव से गुलाबपुरा की तरफ जाने पर एक गाड़ी का टायर पंचर हो गया, जिस पर डीएसटी द्वारा पीछा किया गया।
गाड़ियों में सवार व्यक्ति मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। थानाधिकारी दिनेश कुमार मय जाप्ता के मौके पर पहुंचे और अज्ञात बदमाशों की आसपास काफी तलाश की गई। घटनास्थल पर प्रयुक्त दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लेकर उनमें से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जब्त किया। इस संबंध में थाना फुलियाकलां में प्रकरण संख्या 188/26 धारा 8/15, 8/18 एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान थानाधिकारी शाहपुरा को सौंपा गया है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीमें:
1. डीएसटी पुलिस टीम:
श्री कन्हैया लाल (पु.नि., प्रभारी डीएसटी भीलवाड़ा)
श्री कालूराम धायल (हेड कानि. 1489 – विशेष योगदान)
श्री विजय सिंह (हेड कानि. 1480)
श्री राकेश भण्डारी (कानि. 1733 – विशेष योगदान)
श्री कन्हैयालाल (कानि. 1747)
श्री बनवारी लाल (कानि. 1949)
श्री असलम (कानि. 1951)
श्री येवर लाल (कानि. 1953)
श्री घीसूलाल (कानि. 1667)
2. थाना फुलियाकलां पुलिस टीम:
श्री दिनेश कुमार (पु.नि., थानाधिकारी, थाना फुलियाकलां, जिला भीलवाड़ा)
श्री मांगीलाल (सउनि, थाना फुलियाकलां)
श्री संदीप (हेड कानि. 22, थाना फुलियाकलां)
श्री मनीष कुमार (कानि. 1738, थाना फुलियाकलां)
श्री सुरेष कुमार (कानि. 1622, थाना फुलियाकलां)
श्री अनवर अहमद (चालक कानि. 260, थाना फुलियाकलां)
भीलवाड़ा पुलिस और डीएसटी की बड़ी कार्रवाई: 753 किलो डोडा पोस्त और अफीम के साथ दो लग्जरी कारें और फर्जी नंबर प्लेटें जब्त






