Home / News / गरीबों के मसीहा स्वo विधयाक उमाशंकर सिंह की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, अंतिम दर्शन को सड़कों और छतों पर जुटे हजारों लोग

गरीबों के मसीहा स्वo विधयाक उमाशंकर सिंह की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, अंतिम दर्शन को सड़कों और छतों पर जुटे हजारों लोग

(रिपोर्ट- नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)

बलिया जनपद के रसड़ा 358 विधानसभा के लोकप्रिय विधायक स्व. उमाशंकर सिंह की अंतिम यात्रा में गुरुवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा। उनका पार्थिव शरीर जैसे ही प्यारेलाल चौराहा पहुंचा, हजारों लोग अंतिम दर्शन के लिए सड़कों पर उतर आए। मकानों और दुकानों की छतों पर खड़े लोग अपने प्रिय जननायक की एक झलक पाने के लिए एकटक नमः आँखों से देखते रहे। इसके बाद अंतिम यात्रा ग्राम खनवर स्थित पैतृक आवास पहुंची, जहां पहले से मौजूद हजारों समर्थकों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। देर शाम तक अंतिम दर्शन का सिलसिला जारी रहा। अंतिम यात्रा में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए रसड़ा की सड़कों पर उमड़ी भीड़ और लोगों की नम आंखें इस बात की गवाही दे रही थीं कि स्व. उमाशंकर सिंह ने अपने जनसेवा के कार्यों से जनता के दिलों में एक अमिट स्थान बनाया था।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now