Home / News / उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम भैसामुड़ा में प्रतिबंध के बाद भी अवैध रेत उत्खनन जारी, बिना नंबर प्लेट के धड़ल्ले से दौड़ रहे ट्रैक्टर

उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम भैसामुड़ा में प्रतिबंध के बाद भी अवैध रेत उत्खनन जारी, बिना नंबर प्लेट के धड़ल्ले से दौड़ रहे ट्रैक्टर

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
कोरबा// उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम भैसामुड़ा स्थित हसदेव नदी से प्रशासन द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के बावजूद कथित तौर पर अवैध रेत उत्खनन का सिलसिला लगातार जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रेत माफिया बेखौफ होकर नदी से रेत निकाल रहे हैं और बिना नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टरों के माध्यम से उसका परिवहन कर रहे हैं। इससे न केवल शासन के आदेशों की अवहेलना हो रही है, बल्कि सड़क सुरक्षा और राजस्व को भी नुकसान हो रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि प्रतिदिन बड़ी मात्रा में नदी से रेत निकाली जा रही है। उनका आरोप है कि कई ट्रैक्टर बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर दौड़ रहे हैं,
इसी दौरान ट्रैक्टर चालक, जिसने अपना नाम अभिषेक बिंझवार बताया,जिस ट्रैक्टर का संचालन कर रहा था, वह भैसामुड़ा निवासी योगेश राजपूत का है। चालक के अनुसार, उक्त ट्रैक्टर से प्रतिदिन नदी से रेत का परिवहन किया जाता है।
स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि प्रशासन की ओर से प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद कथित अवैध उत्खनन पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है। उनका आरोप है कि अब तक इस मामले में कोई बड़ी कार्रवाई नहीं होने से अवैध कारोबार में लगे लोगों के हौसले बुलंद हैं।
बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों का सार्वजनिक सड़कों पर संचालन नियमों के उल्लंघन के साथ-साथ आम लोगों की सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय माना जा रहा है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, खनिज विभाग और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि हसदेव नदी में हो रहे कथित अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर भी सख्ती से कार्रवाई कर नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए।
अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि प्रशासन इनको कितनी गंभीरता से लेता है और जांच के बाद अवैध रेत उत्खनन तथा परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए क्या कदम उठाता है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now