जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) में आज एक्सप्रेस न्यूज़ भारत टीवी चैनल के 11वें एक्सीलेंस अवार्ड समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से आए पत्रकारों ने शिरकत की। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों, चिकित्सकों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों एवं अन्य विशिष्ट हस्तियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा रहे, जबकि नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आए गणमान्य अतिथियों ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम की शुरुआत एक्सप्रेस न्यूज़ भारत के एडिटर-इन-चीफ एवं एमडी डॉ. इफ्तखार त्यागी के स्वागत संबोधन से हुई। उन्होंने सभी अतिथियों एवं सम्मानित हस्तियों का स्वागत करते हुए कहा कि एक्सप्रेस न्यूज़ भारत हमेशा निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित की पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध रहा है और आगे भी इसी संकल्प के साथ कार्य करता रहेगा।
अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने एक्सप्रेस न्यूज़ भारत की निष्पक्ष एवं तथ्यपरक रिपोर्टिंग की सराहना करते हुए कहा कि लोकतंत्र में स्वतंत्र और जिम्मेदार मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने चैनल की टीम को जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए धन्यवाद दिया।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी चैनल की सत्यपरक पत्रकारिता की प्रशंसा करते ह�







