Home / News / चित्रकूट -एडीएम चंद्रशेखर की अध्यक्षता में मऊ ब्लाक के ग्राम पंचायत गाहुर में जनचौपाल का आयोजन हुआ संपन्न

चित्रकूट -एडीएम चंद्रशेखर की अध्यक्षता में मऊ ब्लाक के ग्राम पंचायत गाहुर में जनचौपाल का आयोजन हुआ संपन्न

ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट – ग्राम पंचायत गाहुर, विकास खण्ड मऊ में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) चंद्रशेखर की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। उक्त चौपाल कार्यकम में श्री आलोक तिवारी खण्ड विकास अधिकारी पशु
चित्साधिकारी-बरगढ, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता-मऊ, सहायक विकास अधिकारी ग्राम्य विकास-मऊ, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण-मऊ, प्रशासक ग्राम पंचायत गाहुर, ग्राम विकास अधिकारी-गाहुर, लेखपाल-गाहुर, एवं जल जीवन मिशन से सम्बन्धित कर्मचारी एवं अन्य कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहें।
आयोजित चौपाल में लगभग 120 ग्रामवासी उपस्थित रहें। उपस्थित अधिकारी / कर्मचारियों द्वारा ग्रामवासियों को मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, शादी अनुदान योजना एवं खाद वितरण से सम्बन्धित, समूह गठन के माध्यम से स्वरोजगार हेतु एवं अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी। आयोजित चौपाल में 04 शिकायते प्राप्त हुयी, जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया। ग्रामवासियों द्वारा ग्राम पंचायत में बनी चकरोड पर अवैध अतिक्रमण हटाये जाने का अनुरोध, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) से किया गया, जिस पर अपर जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लेखपाल को तीन दिवस के अन्दर आख्या उपलब्ध कराने, के निर्देश दिए गये।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now