Home / Events / सड़क हादसे में दो सगे व्यापारी भाईयों की मौत क्षेत्र में मातम पसरा ग़मगीन माहौल में आराजी लेन

सड़क हादसे में दो सगे व्यापारी भाईयों की मौत क्षेत्र में मातम पसरा ग़मगीन माहौल में आराजी लेन

जालौन जिले में कोंच कोतवाली क्षेत्र के अराजी लेने के रहने वाले दो सगे भाईयों की एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई मालूम हो कि दिनाँक 30/07/2026 को चालक शेर सिंह पुत्र संजय निवासी ग्राम अंधेर थाना जखौरा जनपद ललितपुर उम्र करीब 30 वर्ष वाहन संख्या UP94AT1991 पिकप से एक भैंस व उसका बच्चा लादकर ललितपुर से परसूपुरा पशु बाजार इटावा जा रहे थे, कुठौंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे के 232.2 किलोमीटर एक दर्दनाक सड़क हादसे में जालौन जिले के कोंच कोतवाली क्षेत्र, उक्त पिकप में भैस मालिक 1. शाहिद पुत्र शरीफ नि0अराजी लेंन कोंच थाना कोंच जनपद जालौन उम्र करीब 35 वर्ष 2. नासिर पुत्र शरीफ निवासी अराजी लेंन कोंच थाना कोंच जनपद जालौन उम्र करीब 30 वर्ष भी बैठे थे । सूत्रों के अनुसार ओवर टेक डम्फर चालक ने घसीटते हुए निकाला जिससे पीकअप घसीटे जाने से हुई घटना, उक्त पिकप आगे जा रहे वाहन से पीछे से टकरा गयी जिससे पिकप में सवार तीनों व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गये । जिन्हे एम्बूलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल औरैया भेजा गया जहाँ पर चिकित्सकों द्वारा शाहिद व नासिर उपरोक्त को मृत घोषित कर दिया गया तथा चालक शेर सिंह का उपचार चल रहा है । पंचायतनामा/पोस्टमार्टम की कार्यवाही जनपद औरैया से की जा रही है यह समाचार जैसे ही कोच नगर में फैला तो क्षेत्र में मातम छा गया और उनके जनाजे में भारी जन सैलाब उमड़ पड़ा एक साथ दोनों जनाजे देखकर माहौल काफी गमगीन हो गया वही मृतकों के परिवार में शोक का माहौल है और लोग भारी संख्या में शरीफ पुत्र पठान के निवास पर उनके पुत्रों के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए पहुंच रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now