Home / News / चित्रकूट -निर्धारित रोस्टर के अनुसार ग्राम सचिवालय में अनुपस्थित पाए गए 21 लेखपालों के विरुद्ध होगी कार्रवाई

चित्रकूट -निर्धारित रोस्टर के अनुसार ग्राम सचिवालय में अनुपस्थित पाए गए 21 लेखपालों के विरुद्ध होगी कार्रवाई

ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट -जिलाधिकारी पुलकित गर्ग चित्रकूट के निर्देशानुसार समस्त लेखपालों को निर्धारित रोस्टर के अनुसार संबंधित ग्राम सचिवालय में उपस्थित होकर राजस्व एवं जनहित से संबंधित कार्यों का संपादन करने के निर्देश दिए गए थे।

इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा ग्राम सचिवालयों में लेखपालों की उपस्थिति का आकस्मिक सत्यापन कराया गया। जनपद में कुल 124 लेखपाल हैं एव जांच के दौरान तहसील कर्वी के 06, तहसील मानिकपुर के 02, तहसील मऊ के 07 तथा तहसील राजापुर के 06 लेखपाल निर्धारित रोस्टर के अनुसार संबंधित ग्राम सचिवालय में अनुपस्थित पाए गए।

इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपालों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि शासन के निर्देशों एवं निर्धारित दायित्वों के निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने समस्त लेखपालों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित रोस्टर के अनुसार ग्राम सचिवालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें। भविष्य में यदि किसी भी लेखपाल द्वारा इस प्रकार की पुनरावृत्ति अथवा शासन के कार्यों में लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित के विरुद्ध कठोर दंडात्मक एवं विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now