Home / News / गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी 8 घंटे में गिरफ्तार

गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी 8 घंटे में गिरफ्तार

बरेली। थाना प्रेमनगर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित आरोपी को मुकदमा दर्ज होने के करीब आठ घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी संगठित गिरोह बनाकर चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देता था।
पुलिस के मुताबिक, इस्लाम कादिर पुत्र आरिफ खां निवासी बानखाना, थाना प्रेमनगर ने अपने साथी सलमान निवासी अलीगढ़ के साथ मिलकर अंतरजनपदीय स्तर पर सक्रिय आपराधिक गिरोह बना रखा था। गिरोह पर चोरी और लूट के जरिए अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने का आरोप है। इस गिरोह का पंजीकरण संख्या डी-296/2026 है।
गिरोह की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए 23 जुलाई को थाना प्रेमनगर में उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी इस्लाम कादिर को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने साथी के साथ मिलकर चोरी और लूट की घटनाएं करता था तथा उन्हीं से प्राप्त धन से अपना जीवन-यापन करता था।
पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध प्रेमनगर और अलीगढ़ के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट सहित कई आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now