(रिपोर्ट- नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)
बलिया जनपद के रसड़ा सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद मंगलवार को प्रथम प्रार्थना सभा खुले मैदान में उत्साहपूर्वक आयोजित की गई। इस अवसर पर Crescendo Zonal Round के लिए चयनित होकर लखनऊ में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाले विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रधानाचार्य संजीव सिंह चौहान के द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया प्रधानाचार्य संजीव सिंह चौहान ने सभी विजेता विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी तथा इस सफलता के लिए शिक्षकों एवं समस्त स्टाफ के मार्गदर्शन, सहयोग और समर्पण की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया अपने प्रेरक संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में दूसरों से प्रतिस्पर्धा करने के बजाय स्वयं के पिछले प्रदर्शन से बेहतर बनने का प्रयास करें। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर अपने लक्ष्य ऊँचे रखने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने तथा उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए सतत प्रयासरत रहने का संदेश दिया प्रार्थना सभा का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ तथा सभी विद्यार्थियों ने नए उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा के साथ शैक्षणिक गतिविधियों का शुभारंभ किया।








