Home / News / VHP बोली राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रियंका गांधी अरविंद केजरीवाल से भी हो पूछताछ….

VHP बोली राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रियंका गांधी अरविंद केजरीवाल से भी हो पूछताछ….

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब सियासी घमासान और तेज हो गया है। विश्व हिंदू परिषद यानी VHP ने जांच अधिकारी को पत्र लिखकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल समेत कई विपक्षी नेताओं से भी पूछताछ की मांग की है। VHP का कहना है कि जिन नेताओं ने सार्वजनिक रूप से गंभीर आरोप लगाए हैं, उनसे उनके आरोपों के आधार और सबूत भी पूछे जाने चाहिए।

VHP के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने जांच अधिकारी को लिखे पत्र में कहा है कि प्रियंका गांधी, अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह और राम गोपाल यादव सहित कई नेताओं ने राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर सार्वजनिक बयान दिए हैं। VHP का कहना है कि यदि इन नेताओं के पास किसी भी तरह के तथ्य या दस्तावेज हैं, तो उन्हें जांच एजेंसी के सामने प्रस्तुत करना चाहिए।

दूसरी ओर, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पहले से ही इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर इस मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कराने की मांग की है, जबकि विपक्ष का आरोप है कि मामले के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

फिलहाल जांच एजेंसियों की ओर से VHP की इस मांग पर क्या कदम उठाया जाएगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं। मामला अब कानूनी जांच के साथ-साथ राजनीतिक बहस का भी केंद्र बन गया है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now