Home / News / हरिद्वार में पंजाब से आये नकली नोटों का बड़ा गिरोह गिरफ्तार, 04 आरोपी दबोचे, सप्लाई चेन तोड़ने में जुटी पुलिस…..

हरिद्वार में पंजाब से आये नकली नोटों का बड़ा गिरोह गिरफ्तार, 04 आरोपी दबोचे, सप्लाई चेन तोड़ने में जुटी पुलिस…..

हरिद्वार से नकली नोटों का बड़ा गिरोह गिरफ्तार, चार आरोपी दबोचे, सप्लाई चेन तोड़ने में जुटी पुलिस
हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है जब उसने नकली भारतीय मुद्रा की तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कार्रवाई के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। साथ ही नकली नोटों की पूरी सप्लाई चेन को ध्वस्त करने के लिए विशेष टीम गठित कर मुख्य सप्लायर की तलाश तेज कर दी गई है।
गिरफ्तार आरोपी
सरजीत सिंह पुत्र करनाल सिंह, निवासी गीता धावा, थाना गुरदासपुर सिटी, जिला गुरदासपुर (पंजाब)
टिंकू पुत्र सरजीत सिंह, निवासी गीता धावा, थाना गुरदासपुर सिटी, जिला गुरदासपुर (पंजाब)
सुमित कुमार पुत्र संजीव कुमार, निवासी अरोड़ी मोहल्ला, थाना गुरदासपुर सिटी, जिला गुरदासपुर (पंजाब)
संजीव कुमार पुत्र रघुबीर सिंह, निवासी अरोड़ी मोहल्ला, थाना गुरदासपुर सिटी, जिला गुरदासपुर (पंजाब)

SSP हरिद्वार नवनीत भुल्लर का कहना है के जिले में अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है उसी क्रम में यह लोग गिरफ्तार हुए हैं
इस कार्रवाई का नेतृत्व हरिद्वार शहर प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने किया। टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक गोपाल दत्त भट्ट, उपनिरीक्षक संजीत कंडारी, उपनिरीक्षक श्रीकांत पटवाल, उपनिरीक्षक नवीन नेगी, उपनिरीक्षक नवीन चौहान, उपनिरीक्षक राधाकृष्ण रतूड़ी, कांस्टेबल विनोद कुमार, कांस्टेबल सचिन सिंह, कांस्टेबल सचिन पाण्डेय एवं कांस्टेबल नवीन जोशी शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि गिरोह के मुख्य सप्लायर और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किए जाने की संभावना है। नकली नोटों की सप्लाई चेन को पूरी तरह खत्म करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now