गांधी वाटिका में आयोजित ओपन स्काई आर्ट कैंप का समापन समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर बच्चों द्वारा बनाई गई सुंदर पेंटिंग्स की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसने सभी आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेयरमैन पवन छाबड़ा एवं विशिष्ट अतिथि वाइस चेयरमैन ओम प्रकाश रहे। साथ ही पी.आर. पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अनंग सिंघल भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे।और अजय अनेजा जी ने बच्चों एवं संचालिका सीमा त्यागी को उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।अतिथियों ने बच्चों की कलाकृतियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रदर्शनी में दिव्यांशी, अर्शुमा, आशु सहित कई बच्चों की पेंटिंग्स की बिक्री भी हुई, जिससे बच्चों का उत्साह दोगुना हो गया। कार्यक्रम की संयोजक सीमा त्यागी ने बताया कि अभिभावकों ने बच्चों की रचनात्मक गतिविधियों की भरपूर सराहना की तथा भविष्य में भी इस प्रकार के आर्ट कैंप आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें आत्मविश्वास प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।






