रिपोर्ट सुरेश बागरी (चेचट)
रामगंजमण्डी। आज दिनांक 13 जून 2026 को पंचमुखी हनुमाजी मंदिर स्थल पर आदिवासी मीणा अधिकारी कर्मचारी संघ, रामगंजमण्डी की प्रथम बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से संघ की अस्थायी कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें श्री नरेश जी (गणेशपुरा) को अस्थायी अध्यक्ष, श्री हरिओम जी (मायला) को उपाध्यक्ष एवं श्री हंसराज मीणा (चेचट) को संयोजक नियुक्त किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि सत्र 2023 से नवनियुक्त कर्मचारियों तथा सत्र 2026–27 में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह की तिथि, स्थान एवं आयोजन समिति का निर्धारण आगामी बैठक में किया जाएगा।
बैठक में श्री रामनिवास जी (हेमलखेड़ी), श्री हरिओम जी (रीछी), श्री नन्दकिशोर जी (रायखेड़ा), श्री महेन्द्र जी (रायखेड़ा), श्री हंसराज जी (चेचट), श्री कमल जी (चेचट), श्री हरिओम जी (मायला) एवं श्री देवेश जी (मायला) उपस्थित रहे।
— आदिवासी मीणा अधिकारी कर्मचारी संघ, रामगंजमण्डी







