Home / News / जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है, “ऑपरेशन क्लीन स्वीप

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है, “ऑपरेशन क्लीन स्वीप

बलौदा बाजार से राजेश कुमार की रिपोर्ट

● “
● कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधिक कृत्यों को अंजाम देने वाले आरोपियों पर “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” के तहत कसा जा रहा है शिकंजा
● दिनांक 11.11.2025 को “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” के तहत अवैध रूप से शराब बिक्री, अवैध चखना सेंटर का संचालन करने वाले कुल 30 लोगों के विरुद्ध की गई आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही
● यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले कुल 165 वाहन चालकों के विरुद्ध की गई है मोटर व्हीकल के विभिन्न धाराओं के तहत चालानी कारवाई
● शांति व्यवस्था बाधित करने वाले कुल 47 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई है प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
● क्षेत्र अंतर्गत निवासरत गुंडा एवं निगरानी बदमाशों के निवास स्थान पर जाकर की जा रही है उनकी सतत् चेकिंग
● पुलिस द्वारा अड्डे बाजी करने वाले विशेषकर युवा वर्ग की चेकिंग कर, उनके द्वारा अपने हाथ में धारण किए गए अभी तक 29 लोहे के चुडा/कड़ा किया गया है जप्त
● क्षेत्र में बेवजह घूमने वाले, ग्रुप बनाकर बैठने वाले युवा वर्ग तथा मुसाफिर आदि की चेकिंग कर कुल 97 लोगों का लिया गया है फिंगरप्रिंट

जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु तथा अपराधिक कृत्यों को अंजाम देने वाले आरोपियों पर शिकंजा कसने हेतु पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” प्रारंभ किया गया है, जिसके तहत अवैध रूप से शराब बिक्री करने, अवैध चखना सेंटर का संचालन करने, सार्वजनिक स्थान में बैठकर शराब पीने, अड्डे बाजी करने वाले लोगों की धरपकड़ कर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। इसके साथ यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले तथा शांति व्यवस्था बाधित करने वाले लोगों के विरुद्ध भी लगातार कार्यवाही की जा रही है।

“ऑपरेशन क्लीन स्वीप” के तहत दिनांक 11.11.2025 को अवैध रूप से शराब बिक्री, अवैध चखना सेंटर का संचालन एवं सार्वजनिक स्थान में शराब पीने वाले कुल 30 प्रकरण में 30 आरोपियों को आबकारी एक्ट के विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। इसी क्रम में यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 165 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई भी की गई है। इसके साथ ही शांति व्यवस्था बाधित करने वाले 46 प्रकरण में कुल 47 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई भी की गई है।

“ऑपरेशन क्लीन स्वीप” के तहत क्षेत्र अंतर्गत निवास करने वाले गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की घर-घर जाकर चेकिंग की जा रही है तथा उन्हें परिवार सहित शांतिपूर्वक, कानून व्यवस्था का पालन करने हेतु हिदायत भी दी जा रही है। अभियान में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र अंतर्गत लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज की जा रही है। साथ ही अड्डे बाजी करने वाले एवं युवा वर्ग पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए उनकी चेकिंग कर, 29 नग लोहे के खतरनाक चूड़ा/कड़ा उनके हाथों से उतरवा कर जप्त किया गया है तथा उन्हें फिर से ऐसे खतरनाक चूडा/कड़े धारण नहीं करने हेतु कडाई पूर्वक हिदायत दिया गया है। अभियान में क्षेत्र अंतर्गत बेवजह घूमने वाले, ग्रुप बनाकर बैठने वाले युवा वर्ग तथा मुसाफिर आदि की चेकिंग कर कुल 97 लोगों का फिंगरप्रिंट भी लिया गया है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now