Home / News / अरविंद भील बने आरक्षण उप वर्गीकरण संघर्ष समिति, राजस्थान के युवा प्रदेश अध्यक्ष….

अरविंद भील बने आरक्षण उप वर्गीकरण संघर्ष समिति, राजस्थान के युवा प्रदेश अध्यक्ष….

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय झालावाड़ से पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रहे अरविंद भील को आरक्षण उप वर्गीकरण संघर्ष समिति, राजस्थान युवा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं अरविंद भील लगातार राजस्थान में सुप्रीम कोर्ट द्वारा 1 अगस्त 2024 को दिए गए एससी- एसटी आरक्षण से वंचित जातियों को अलग से कोटे में कोटा बनाकर आरक्षण का लाभ देने के फैसले के समर्थन में राजस्थान भर में आंदोलन कर रहे हैं। यह नियुक्ति प्रदेश संयोजक विजेंद्र गठरा, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष सतीश धामोनिया, अमित कल्याणा और प्रदेश कॉर्डिनेटर राजेश परोचिया द्वारा की गई हैं।

Tagged:
[post-views]
Share
Now