बिहार में अब चुनावी मौसम शुरू होने वाला है आज यानी 6 अक्टूबर को शाम 4 बजे चुनाव आयोग बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान करेगी बता दे की आयोग की टीम 4 और 5 अक्टूबर को राज्य का दौरा कर तैयारियों का जायजा ले चुकी है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पहले ही साफ कर चुके हैं कि 22 नवंबर से पहले बिहार में चुनाव कराए जाएंगे। तारीखों के ऐलान के साथ ही पूरे राज्य में आचार संहिता लागू हो जाएगी।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस बार मतदान छठ महापर्व के बाद हो सकता है। क्योकि छठ के दौरान बड़ी संख्या में प्रवासी बिहारी अपने घर लौटते हैं, और पार्टियों का मानना है कि अगर उसी वक्त चुनाव कराए जाएं तो ज्यादा लोग वोट डाल पाएंगे। इस बार छठ पूजा 25 से 28 अक्टूबर तक रहेगी, इसलिए संभावना जताई जा रही है कि चुनाव इसी के बाद शुरू होंगे।
साथ ही बता दे की चुनाव आयोग ने भी इस बार कई नई व्यवस्थाएं लागू की हैं। अब EVM पर उम्मीदवारों की रंगीन तस्वीरें और बड़े सीरियल नंबर दिखेंगे, जिससे पहचान आसान होगी। हर मतदान केंद्र पर 1200 से ज्यादा वोटर नहीं होंगे और 100% वेबकास्टिंग की जाएगी। साथ ही, वोटर आईडी कार्ड अब सिर्फ 15 दिनों में घर पहुंच जाएगा। कुल मिलाकर इस बार का बिहार चुनाव हाई-टेक और हाई-विजिबिलिटी वाला होने जा रहा है।
रिपोर्ट:- कनक चौहान






