Home / Updates / जन अधिकार पार्टी का प्रबुद्ध जन सम्मेलन, गरीबों वंचितों आवाज उठाने का संकल्प…..

जन अधिकार पार्टी का प्रबुद्ध जन सम्मेलन, गरीबों वंचितों आवाज उठाने का संकल्प…..

राजधानी देहरादून में जन अधिकार पार्टी जनशक्ति की ओर से एक भव्य प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में देहरादून शहर के स्थानीय नेताओं के साथ-साथ शिक्षा, समाजसेवा, व्यापार और अन्य क्षेत्रों से जुड़े अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए।

सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और देशभर में गरीब एवं वंचित वर्ग की आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया। सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि जन अधिकार पार्टी आम जनता की समस्याओं को उठाने और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा – “हम हर गरीब, मजलूम और पीड़ित की आवाज हैं। जनता हमारे साथ है और हमें विश्वास है कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी अपनी ताकत का एहसास कराएगी। हमारा उद्देश्य सिर्फ राजनीति करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान तक बैठे व्यक्ति की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुँचाना है।”

सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों की उपस्थिति ने इस आयोजन को खास बना दिया। सभी प्रतिभागियों ने यह संदेश दिया कि पार्टी समाज के कमजोर और उपेक्षित वर्गों के लिए संघर्षरत रहेगी और उन्हें न्याय दिलाने का हर संभव प्रयास करेगी।

Tagged:
[post-views]
Share
Now