यशपाल जाट अनुपपुर
अनूपपुर 26 अगस्त 2025/ अनूपपुर जिले में गणेश चतुर्थी 27 अगस्त को स्थानीय अवकाश रहेगा। इसी तरह दीपावली के तीसरे दिन 22 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने सामान्य पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत इस आशय का आदेश जारी किया है। यह अवकाश बैंक, जिला कोषालय व उप कोषालयों पर लागू नहीं होंगे।






