Home / Updates / NDA घोषित किया अपना उपराष्ट्रपति उम्मीदवार.. इनके नाम पर लगी मोहर…

NDA घोषित किया अपना उपराष्ट्रपति उम्मीदवार.. इनके नाम पर लगी मोहर…

  • महाराष्ट्र के वर्तमान राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे।
  • भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में इस पर मुहर लग गई है।
  • सीपी राधाकृष्णन तमिलनाडु के निवासी हैं।
  • भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में गहन विचार-विमर्श के बाद उनके नाम पर फैसला लिया गया।

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ( NDA ) के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने एक बार फिर ऐसे नाम का ऐलान करके सबको चौंकाया है, जिसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की थी। बीजेपी ने।CP राधाकृष्ण को अपना उराष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया है।

कौन हैं सीपी राधाकृष्णन

दरअसल, सीपी राधाकृष्णन इस समय महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। बता दें कि 1960 में महाराष्ट्र के गठन के बाद से सीपी राधाकृष्णन राज्य के 21वें राज्यपाल बने थे। उन्हें उपराष्ट्रपति बनाने का फैसला BJP की संसदीय बोर्ड की बैठक में लिया गया है। इस बैठक में ही सीपी राधाकृष्णन के नाम पर अंतिम मुहर लगी है। बीजेपी के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार  तमिलनाडु से वास्ता रखते हैं। उनका पूरा नाम चंद्रपुरम पोन्नुस्वामी राधाकृष्णन है और उनका जन्म 20 अक्टूबर, 1957 को तमिलनाडु के तिरुप्पुर में हुआ था

Tagged:
[post-views]
Share
Now