Home / News / बखरी पुलिस ने मिशन मुस्कान के तहत दो मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपा

बखरी पुलिस ने मिशन मुस्कान के तहत दो मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपा

बखरी/बेगूसराय/संवाददाता।
बखरी थाना क्षेत्र में मिशन मुस्कान अभियान के तहत बखरी पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। दो अलग-अलग मामलों में चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन को पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर बरामद किया और उनके असली मालिकों को सौंप दिया।थानाध्यक्ष फैसल अहमद अंसारी ने बताया कि बरामद मोबाइल फोन मक्खाचक निवासी चंदन कुमार की पत्नी खुशबू कुमारी, एवं मोहम्मद इदरीश के पुत्र मोहम्मद निमाज को सुपुर्द किए गए। मोबाइल पाकर दोनों लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिला। मौके पर एस आई रामसुरेश सिंह मौजूद थे। वही थानाध्यक्ष ने बताया कि मिशन मुस्कान के तहत लगातार गुमशुदा मोबाइलों की तलाश की जा रही है ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके और उन्हें न्याय मिले। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की चोरी या गुमशुदगी की घटना की सूचना समय पर पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Tagged:
[post-views]
Share
Now